चास: प्रेम प्रसाद मौत मामले में न्याय की मांग, बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन
Chas, Bokaro | Mar 6, 2026 बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य द्वार स्थित इस्पात भवन एटीएम बिल्डिंग के सामने शुक्रवार को विस्थापित एकता एवं अप्रेंटिस संघ के बैनर तले सैकड़ों विस्थापित महिला-पुरुष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर माहौल भावुक और आक्रोश से भरा हुआ था। लोग अपने हाथों में तख्तियां और बैनर लिए शहीद प्रेम प्रसाद को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे।