पूसा: बथुआ गांव में छत ढलाई के बाद बिजली करंट के चपेट में आने से एक मजदूर की हुई मौत तीन मजदूर गंभीर रूप से जख्मी
समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के बथुआ गांव में छत ढलाई के बाद सामान उतारने के दौरान पांच मजदूर बिजली की करंट के चपेट में आ गए। एक मजदूर की मौत हो गई तीन मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो मजदूर को ज्यादा जख्म नहीं हुआ।स्थानीय स्तर पर उनका उपचार कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।