पूसा: भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने दक्षिणी हरपुर पंचायत में धान के प्रभेद का लिया जायजा
पूसा भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर के के सिंह की अध्यक्षता में वैज्ञानिक मोहम्मद हसनैन ने किसानों के धान के पीएनआर 381 को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने को लेकर तकनीकों से अवगत कराया। तकनीकी अधिकारी मीरा पांडे ने जलवायु परिवर्तन के दौर में धान पर लगने वाले कीटों के रोकथाम को लेकर जानकारी दिया।मौके पर इलाके के कई किसान मौजूद रहे।