डीएफओ प्रबल गर्ग ने सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे उधवा पक्षी आश्रयणी झील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में मौजूद वन कर्मियों से विस्तृत जानकारी ली और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीएफओ श्री गर्ग ने बताया कि इस वर्ष उधवा पक्षी आश्रयणी झील में साइबेरियन एवं विभिन्न विदेशी पक्षियों का आगमन शुरू हो चुका है।