अनूपशहर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई, खराब मौसम और रात में हुई बारिश के बावजूद सुबह बारिश रुकने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचे। अनूपशहर के हर-हर महादेव घाट पर विशेष रूप से भीड़ देखी गई जबकि अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।