दतिया नगर: गांव लरायटा में दो सगे भाइयों में मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
चिरूला थाना अंतर्गत गांव लरायटा में आपसी विवाद के चलते दो सगे भाइयों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने रविवार सुबह लरायटा गांव निवासी नीलू पिता जाहर सिंह यादव की शिकायत पर आरोपी दीपू यादव पिता जाहर सिंह यादव पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि, नीलू घर के बहार बैठा था। तभी उसके सगे भाई दीपू ने उसकी मारपीट कर दी।