ई-रिक्शा चालक राजकुमार पंथी के साथ पेट्रोल ऑटो चालक द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। राजकुमार सवारी लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, इसी दौरान विवाद हुआ।पीड़ित ने पहले जीआरपी थाने और फिर कोतवाली थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर वह मंगलवार दोपहर 2 बजे को एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत की।