बस्ती: डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया
Basti, Basti | Jan 1, 2026 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की है।