गुमला: 18 वर्षीय युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
Gumla, Gumla | Sep 12, 2025 गुमला जिला के बनाबिरा गांव के रहने वाले केश्वर नायक के पुत्र 18 वर्षीय दुर्गा नायक ने सुरसुरिया गांव में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।सूचना मिलने पर शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन में जुट गया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।