जौनपुर: सिरकोनी ब्लाक में तहसील स्तरीय कृषक जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन
कृषि विभाग द्वारा शुक्रवार को विकास खण्ड परिषर सिरकोनी मीलेट्स पुनरोद्धार योजना अन्तर्गत तहसील स्तरीय कृषक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें श्री अन्न के उत्पादन, महत्व एवं उपयोगिता से किसानों को प्रशिक्षित किया गया। किसानों को सम्बोधित करते हुए डा. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि आहार व पोषण विशेषज्ञ मोटे अनाजों की सुपरफूड्स के रूप में मान्यता दे रहे