अनूपपुर: पीएम पोषण योजना में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 6 स्व-सहायता समूहों के अनुबंध रद्द
अनूपपुर में पीएम पोषण योजना के संचालन में लापरवाही और अनियमितता पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी ने 11 स्कूलों के 6 स्व-सहायता समूहों का अनुबंध समाप्त कर दिया है। अब पीएम पोषण का संचालन संबंधित स्कूलों की शाला प्रबंधन समितियों को सौंपा गया है। यह कार्रवाई रामनगर, सल्हारों, चोलना, बचहा टोला, बंधवाटोला सहित कई विद्यालयों में की गई है।