कहरा: नवहट्टा थाना के बराही गांव में गाली गलौज देने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, एक जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Apr 12, 2024 सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत बराही गांव में घर के पास गाली गलौज देने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में 1 व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जख्मी का नाम विद्यानंद मिश्र जो कि नवहट्टा थाना के बराही गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जख्मी ने चंदन कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।