मिलक: माल गोदाम तिराहे के पास रुपये के लेनदेन को लेकर चार लोगों ने एक युवक को पीटकर किया घायल
Milak, Rampur | May 14, 2025 माल गोदाम तिराहे के पास रुपए के लेनदेन को लेकर चार लोगों ने एक युवक को पीट कर घायल कर दिया है। युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना बुधवार की रात्रि 11:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद घायल युवक ने घटना की प्राथमिकी थाना सिविल लाइंस में दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।