मिलक: रास डंडिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो युवक घायल
Milak, Rampur | May 11, 2025 रास डंडिया तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो को टक्कर मार दी, टेंपो सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो घायल हैं घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है घटना रविवार की सुबह 7:30 बजे की है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है। मिलक थाने की पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।