भीटी: भस्मा गांव में सावित्री बाई के जन्मदिवस पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम, मिशन शक्ति टीम ने बताई जिम्मेदारी
अम्बेडकरनगर जिले के भस्मा गांव में जन शिक्षण केंद्र के बैनर तले प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस पर शनिवार शाम 4 बजे तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।केंद्र की सचिव पुष्पा पाल ने सावित्री बाई फुले को असाधारण महिला बताया।बाद में मिशन शक्ति टीम की ममता ने महिलाओं की सुरक्षा को नैतिक जिम्मेदारी बताया।