किसानों को अब रासायनिक खाद प्राप्त करने के लिए लंबी-लंबी लाईनो में खड़े होने की आवश्यकता नही पड़ेगी। राज्य शासन द्वारा लागू की गई ई-टोकन प्रणाली के अंतर्गत जिले में खाद का वितरण किया जाएगा। यह नई व्यवस्था ई-विकास प्रणाली के नाम से लागू की गई है। जिसका उद्देश्य किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना है। खाद वितरण के दौरान किसानों को होने वाली परेशानियों से निजात