बौंली: भेडोली आश्रम पर दो दिवसीय निर्वाण महोत्सव का समापन, लगभग 80,000 लोगों ने पाई प्रसादी
उपखंड बौंल के भेडोली आश्रम पर ब्रह्मलीन संत जय शिवानंद महाराज के दो दिवसीय निर्वाण महोत्सव का समापन आज शनिवार सुबह 7 बजे किया गया।कार्यक्रम के तहत भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 80000 लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहा। स्वामी नित्यानंद महाराज ने आभार जताया।