जालौन तहसील क्षेत्र के जालौन विकास खंड परिसर में आज दिन सोमवार समय 3 50 मिनट पर रोजगार सेवकों ने विरोध किया है,विरोध कर बताया कि मानदेय नहीं आ रहा है,जिससे हम सब परेशान हो रहे है और बच्चों की फीस तक नहीं भर पा रहे है,अब भुखमरी पर है जिसको लेकर सभी ने मिलकर ज्ञापन विकास खंड में अधिकारी को दिया है।और कहा कि कोई भी कार्य नहीं करूंगा अगर मानदेय नहीं मिला।