पीपलदा: कोटा ग्रामीण के इटावा में दर्दनाक हादसा, स्कूल वैन और बोलेरो में जोरदार टक्कर, दो बच्चों की मौत, 12 घायल
Pipalda, Kota | Nov 1, 2025 कोटा ग्रामीण क्षेत्र के इटावा शनिवार सुबह 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राइवेट स्कूल की वैन और बोलेरो जीप में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 बच्चे घायल हो गए। हादसा 132 केवी जीएसएस के पास हुआ। सभी घायल बच्चों को तुरंत इटावा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 7 को गंभीर हालत में कोटा रैफर