सागर नगर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज राष्ट्रीय 'स्पोक सेंटर' के रूप में चयनित
बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को राष्ट्रीय रिकॉट्सियल सर्विलांस कार्यक्रम में स्क्रब टायफस की जांच और निगरानी के लिए 'स्पोक सेंटर' चुना गया।प्रदेश के 18 कॉलेजों में यह एकमात्र चयनित संस्थान है। डीन डॉ पीएस ठाकुर ने इसे विभाग की अकादमिक और अनुसंधान उत्कृष्टता का प्रमाण बताया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सौरभ जैन ने शनिवार शाम 6 बजे दी।