सागर नगर: कैंट थाना क्षेत्र के मोमिनपुरा में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, पुलिस ने मामला दर्ज किया
कैंट थाना क्षेत्र के मोमिनपुरा इलाके में फर्नीचर की दुकान संचालक पर तलवार और पत्थरों से जानलेवा हमला हुआ। घटना शुक्रवार की रात 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घायल टीपू जबलपुर का निवासी है और वह फर्नीचर का काम करता है। रात के समय करीब 7 से 8 लोगों ने टीपू के साथ मारपीट की। आरोप है कि स्थानीय दबंग शेरू और उसके बेटे अर्जान ने अपने साथियों के साथ