बिल्हौर: बिल्हौर में देशी शराब की दुकान में चोरी के प्रयास की शिकायत
बिल्हौर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरी का प्रयास सामने आया है। हनुमान पुर्वा स्थित देशी शराब की दुकान पर कार्यरत सेल्समैन जोगेंद्र कुमार ने बताया कि जब वह रविवार की सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और चोरी का प्रयास किया गया था।जोगेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना कोई नई नहीं है।