रोहिणी जिला के डीसीपी डॉक्टर गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने 7 जून को मीडिया को बताया कि चोरी के आरोप में मंगोलपुरी इलाके से रोहिणी नॉर्थ पुलिस ने 34 वर्षीय मनोज और 40 वर्षीय दीपचंद को गिरफ्तार किया है उनके पास से चोरी के गहने, 7.96 लाख कैश और चोरी के पैसे से खरीदा गया बाइक भी बरामद हुआ है