करनाल: दिल के टुकड़े हजार हुए कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा मुख्यमंत्री ने मीडिया के सामनेमॉडल टाउन में इंडिया गठबंधन पर कसा तंज ।
Karnal, Karnal | Jan 29, 2024 मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा मॉडल टाउन में मीडिया से बातचीत करते हुए शायरी के अंदाज में इंडिया गठबंधन पर तंज कसा गया। उन्होंने कहा दिल के टुकड़े हजार हुए कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा क्योंकि इंडिया गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं है एक आ रहा है दो जा रहे हैं ।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।