ग्वालियर गिर्द: बाल संप्रेक्षण गृह से भागने वाले 6 बाल अपराधियों में से एक बाल अपराधी पहुंचा बाल संप्रेक्षण गृह
25 जनवरी को ग्वालियर में बाल संप्रेषण गृह से भागने वाले 6 बाल अपराधियों में से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार एक आरोपी अपराधी वापस संप्रेषण गृह पहुंच गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बहुचर्चित अक्षया यादव हत्याकांड के आरोपियों में शामिल है। बाल संप्रेषण गृह से भागने के बाद आरोपी सीधे घर पहुंचा था।