शाहगंज: कम्मरपुर गांव में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने कहा- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है
प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, और धरती को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना जरूरी है। वे बुधवार को कम्मरपुर गांव में "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत आयोजित वृहद वृक्षारोपण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।