होशंगाबाद नगर: कृषि मंडी के पास एकता ट्रेवल्स की बस ने महिला को टक्कर मारी, महिला गंभीर घायल, बस पुलिस हिरासत में
नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी के पास एक एकता ट्रेवल्स की बस ने सड़क पर पैदल चल रही महिला को टक्कर मार दी। घटना मंगलवार देर रात की है। हादसे से छिंदवाड़ा की महिला के सिर में चोट आई। उसे तत्काल वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मियों ने अस्पताल भिजवाया। जहां उनका उपचार जारी है।बुधवार सुबह करीब 11 बजे बस को देहात थाना परिसर में खड़ा कराया है।