त्योंदा: त्योंदा पुलिस ने ट्रैक्टर की बैटरी और सिंचाई की मोटर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंजबासौदा मनोज कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और निराकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना त्योंदा पुलिस द्वारा एक ट्रैक्टर की बैटरी और सिंचाई की मोटर चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान को बरामद किया गया हे।