शुक्रवार को थाना हाईवे के दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग नवादा के समीप ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया परंतु तब तक दोनों वाहन जलकर खाक हो गए और रोड पर जाम लग गया