कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी अंजलि चौहान का एक फिल्मी गाने पर अलग अंदाज में अवैध असलहा कमर से निकालने के बाद लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद मैनपुरी एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।