ढोलना कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वारंटी आरोपी का नाम छोटेलाल पुत्र श्रीपाल है। आरोपी ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव तैयब्बपुर सुजातगंज का रहने वाला है। जिला न्यायालय में उपस्थित न होने के चलते आरोपी का वारंट जारी हुआ। ढोलना कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।