बरेली: थाना बारादरी क्षेत्र कंपनी ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर निवेशकों से करी करोड़ों की ठगी, SSP से शिकायत
थाना बारादरी क्षेत्र के कटरा चांद खा में केपीएस फाईनेसियल सर्विस निधि लि. के नाम पर कंपनी ने करीब 100 से ज्यादा लोगों को चूना लगा दिया। निवेशकों ने बताया कि कंपनी का संचालक संजीव मौर्य है। कोरल मौर्य, प्रीति मौर्य और कमल मौर्य भी कंपनी से जुड़े हुए हैं। आरोप है कि पांच साल में पैसा डबल कर देने का लालच देकर 20 से 21 करोड़ रुपये का निवेश करा लिया।