पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में मां की डांट पर घर से भागी लड़की का शव टावर से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र के चाँदभाटी गांव वार्ड नंबर आठ निवासी एक लड़की की डगरुआ के बरसौनी टोल टैक्स पर प्लाज़ा के पास मोबाइल टावर से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.वहीं घटना की सूचना पर शनिवार सुबह लगभग 11:00 डगरूआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.