सेन्हा: बक्सीडीपा स्थित पुलिस लाइन में एसपी व एसडीपीओ ने की कलश स्थापना, मां दुर्गा से की जिलेे की उन्नति की कामना
मां दुर्गे की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से प्रारंभ हो गया। नवरात्र को लेकर लोहरदगा एसपी हारिस बीन जमाँ और एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने बक्सीडिपा स्थित पुलिस लाइन में कलश स्थापना की। विशेष पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान करने में जुटे रहे।नवरात्र के प्रथम दिन एसपी और एसडीपीओ ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की आराधना की।