दशरथपुर के समीप बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान सोनवर्षा निवासी मीना देवी, पति संतोष सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीना देवी एक ऑटो में सवार होकर स्टेशन की ओर जा रही थीं। बताया जाता है कि वह ऑटो के किनारे बैठी हुई थीं।