बरेली: गांधी उद्यान में मुस्लिम युवतियों के साथ अभद्रता करने वाले हैदरी दल संगठन के दो आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी उद्यान में बकरा ईद के दिन हैदरी दल संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समुदाय की युवतियों के साथ अभद्रता की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और यह संगठन युवतियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल करता था। बरेली साइबर क्राइम और सर्विलांस के माध्यम से आईडी को ट्रेस किया गया। और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।