बकाया पर बिजली कनेक्शन काटने गए बिजली कर्मियो से मारपीट का आरोप। बकाया बिल पर बिजली कनेक्शन काटने से गुस्साए दो सगे भाइयों ने जेई समेत टीम के साथ मारपीट की। इनको गांव से भगा दिया। जेई ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।अचलगंज विद्युत वितरण खंड के अवर अभियंता ने शिकायत पत्र दिया है।