बदनावर: कानवन पुलिस ने अवैध शराब से, भरी कार को पकड़कर, 35 पेटी अवैध शराब की जब्त, 1 आरोपी को किया गिरफ्तार।
Badnawar, Dhar | Jun 19, 2024 कानवन पुलिस को अवैध शराब को पकड़ने में सफलता मिली है। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा कार में शराब की पेटिया भरकर ले जाई जा रही थी। जब्त शराब की कीमत 1 लाख 75 हजार से अधिक बताई गई है।पुलिस ने कार व अवैध शराब बरामद कर,मामला दर्ज किया है।