गोरखपुर मे होली के त्योहार के मद्देनजर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग अचानक बढ़ जाने से कई स्थानों पर उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में DM दीपक मीणा ने स्पष्ट किया कि त्योहार के कारण गैस की खपत सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक हो गई है, जिसके चलते अस्थायी रूप से आपूर्ति में थोड़ी कमी महसूस की जा रही हैं।