मधेपुरा जिले के भतनी थाना कांड संख्या 24/26 में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक मार्च 2026 को दर्ज अपहरण मामले में पुलिस ने अपहृत युवती को मंगलवार को सकुशल बरामद कर लिया है। यह मामला बीएनएस की धारा 137(2) और 96 के तहत दर्ज था। मधेपुरा पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।