गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट से एक मोटरसाइकिल सवार गोपालगंज नगर थाना निवासी धर्मेंद्र कुमार राम और उमेश कुमार को करीब 4 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी उत्पाद विभाग के द्वारा आज मंगलवार को शाम 5 बजे दी गई। उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार दोनों लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।