बीना: बस स्टैंड के पास अधिवक्ता संघ एवं न्यायाधीश एकादश के बीच गणतंत्र दिवस पर मैत्री मैच का आयोजन
Bina, Sagar | Jan 26, 2026 क्रिकेट मैच बस स्टैंड के पास सोमवार को अधिवक्ता 11 और न्यायाधीश 11 के बीच खेला गया। जिसमें अधिवक्ता संघ ने चार विकेट से जीत दर्ज की।मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 112 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें अधिवक्ता संघ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर जीत हासिल की। मैच में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश संजय जैन एवं विधायक निर्मला सप्रे व रविंद जैन रहे।