गुड़ामालानी: पूर्व केबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी ने बोर चारणान गांव का दौरा कर शोक सभा में की शिरकत
पूर्व केबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी ने बोर चारणान गांव का दौरा कर शोक सभा में शिरकत की। पूर्व केबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी ने रविवार शाम 6:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अहमदाबाद विमान हादसे में बोर चारणान गांव के होनहार छात्र व बीजे मेडिकल कॉलेज अहमदाबाद के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत जयप्रकाश चौधरी के आकस्मिक निधन की अत्यंत दुखद घटना का शोक जताया।