गुड़ामालानी: वंदे गंगा अभियान के तहत जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग ने कोडूका में कार्यक्रम आयोजित किया, जल संरक्षण का दिया संदेश
वंदे गंगा अभियान के प्रति जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग ने कोडूका में कार्यक्रम आयोजित किया। जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के अधीक्षण अभियंता घनश्याम सिंह राठौड़ ने मंगलवार शाम 7:00 बजे बताया कि कोडुका में वंदे गंगा अभियान जल संरक्षण पखवाड़ा अंतर्गत जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम अंतर्गत कलश यात्रा निकाली।