करनैलगंज: परसपुर पुलिस ने दुल्हन की विदाई के दौरान मारपीट और नगदी छीनने के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
परसपुर SHO हेमंत गौड ने बृहस्पतिवार शाम 4 बजे बताया कि बीते 8 जून को दुल्हन की विदाई के दौरान विपक्षियों द्वारा चौहान पुरवा के पास रोककर गाली गलौज वाहन में तोड़फोड़ और नगदी छीननेके मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है,इनके कब्जे छीने हुए 5130 रुपए बरामद किया गया है,पीड़ित गंगाप्रसाद सिंह की तहरीर पर चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।