शनिवार को किऊल केंद्रीय विद्यालय के मैदान में जिला महिला लीग फुटबाल प्रतियोगिता का समापन हुआ. लखीसराय जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था. अपराह्न 12 बजे समापन कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र मुख्य रूप से शामिल हुए. फाइनल मुकाबले में मननपुर की टीम ने बिहरौरा को 5-0 से पराजित किया.