नौतनवा: भगवानपुर के टोला मदरी के पास से 4 बोरी लावारिस चीनी बरामद
बुधवार को 4 बजे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर के टोला मदरी के पास से पुलिस ने लावारिस चीनी बरामद कर अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि भगवानपुर के टोला मदरी के पास चीनी तस्करी की नीयत से एकत्रित की जा रही है जिसे तस्कर समय देखते नेपाल भेज देंगे।