बालाघाट: 51वीं ऑल इंडिया स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट का एस्टोटर्फ मैदान में भव्य शुभारंभ, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शामिल हुए
स्थानीय शहीद चन्द्रशेखर आजाद एस्टोटर्फ मैदान में नेहरू स्पोर्टिंग क्लब एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 51वीं नारायणसिंह मेमोरियल ऑल इंडिया स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ 11 जनवरी को दोपहर 2 बजे मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ।