उजियारपुर: प्रयागराज कुंभ के बाद अब होली के लिए ट्रेनों में टिकटों की मारामारी, उजियारपुर से गुजरने वाली ट्रेन में कोई जगह नहीं
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों में होली को लेकर अब मारामारी शुरू हो गई है। बताया जाता है कि प्रयागराज कुंभ के बाद अब होली को लेकर टिकटों की मारामारी है ।पूरे मार्च में किसी ट्रेन में कोई सीट खाली नहीं होने से बाहर से आने वाले लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।