समस्तीपुर: बलहा गांव में झंडा फहराने को लेकर पाइप गाड़ने के दौरान 11000 बिजली तार के करंट के चपेट में आकर एक व्यक्ति हुआ जख्मी
हसनपुर चीनी मिल के बलहा गांव की रहने वाली राधा देवी ने बताई की आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 126 पर उनके पति मन्टुन पासवान झंडा फहराने को लेकर लोहा का पाइप गाड़ रहे थे। लोहा का पाइप 11000 बिजली तार में टच कर गया। जिसके कारण उनके पति करंट के चपेट में आकर जख्मी हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।